ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

गुरुवार सुबह चार बजे एक युवक लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रोजा, संवाददाता। लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। गुरुवार तड़के करीब चार बजे जीआरपी रोजा को सूचना मिली कि रेलवे के खंभा संख्या 1229 के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि करीब 32 वर्षीय युवक रेलवे लाइन के किनारे लहूलुहान पड़ा था और उसका एक हाथ कट गया था। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव की पहचान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।