ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरगोली लगने से युवक की मौत, घाटना जानने के लिए पढ़ें खबर

गोली लगने से युवक की मौत, घाटना जानने के लिए पढ़ें खबर

सदर बाजार की बाल्मीकि बस्ती में रविवार रात घटना हो गई। तीसरी मंजिल पर एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोली युवक के सीने में लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी पड़ताल की। शव को सील कर पोस्टमार्टम के...

गोली लगने से युवक की मौत, घाटना जानने के लिए पढ़ें खबर
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 16 Sep 2019 01:54 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर बाजार की बाल्मीकि बस्ती में रविवार रात घटना हो गई। तीसरी मंजिल पर एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोली युवक के सीने में लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी पड़ताल की। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राजेश के बेटे अंकुश की उम्र तकरीबन 24 साल थी। वह कपडे़ की दुकान पर काम करता था। रविवार की रात वह घर में घुसा। थोड़ी देर बाद तीसरी मंजिल से गोली की आवाज आई। परिवार के लोग घबरा गए और दौड़कर छत पर गए। देखा कि अंकुश खून से लथपथ पड़ा पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी। पास में ही तमंचा पड़ा हुआ था। अंकुश की मौत पर बस्ती में कोहराम मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भीड़ बढ़ती चली गई। गली लोगों से भर गई। बस्ती के लोगों ने मृतक के परिवार वालों को संभाला। साथ ही मृतक की मां की हालत देख लोग खुद भी रो पड़े। सूचना पर एसएसआई अमित, दरोगा रोहित सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि घटना के दस मिनट पहले ही अंकुश घर में घुसा था। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक अंकुश दो भाइयों में बड़ा था। एक छोटा भाई और तीन बहने हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें