Shahjahnpur News: 16 घंटे से टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस-प्रशासन के समझाने पर भी नहीं उतर रहा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: तिलहर के राजकीय महाविद्यालय के पास बीएसएनएल टावर पर एक युवक 16 घंटों से चढ़ा हुआ है। उसने बताया कि उसकी मेहनत की मजदूरी नहीं मिली और पुलिस ने उसकी शिकायत पर मारपीट की। वह केवल सेना के अधिकारियों से बात कर रहा है। पुलिस और प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे लाने के प्रयास कर रहे हैं।

16 घंटे से टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस-प्रशासन के समझाने पर भी नहीं उतर रहा

Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक शुक्रवार को भी करीब 16 घंटे बाद तक नीचे नहीं उतरा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार उसे सुरक्षित नीचे लाने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। युवक ने अपनी पहचान मीरानपुर कटरा निवासी आकाश यादव के रूप में बताई है। उसने बताया कि वह हरियाणा के झज्जर जिले में काम करता था। उसका आरोप है कि वहां उसका मोबाइल चोरी हो गया था और मेहनत की मजदूरी भी नहीं मिली। शिकायत करने पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उसका पुलिस से भरोसा उठ गया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार आकाश पुलिसकर्मियों से बात करने से इनकार कर रहा है। वह केवल सेना के अधिकारियों से ही बातचीत करने की बात कह रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह सीओ इशिका सिंह और एसडीएम जीत सिंह राय ने भी फोन के माध्यम से करीब एक घंटे तक युवक को समझाया, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। उसकी पहचान की पुष्टि के लिए मीरानपुर कटरा के प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर को भी मौके पर बुलाया गया। युवक को सकुशल नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsShahjahnpur News: 16 घंटे से टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस-प्रशासन के समझाने पर भी नहीं उतर रहा