बाजार में युवक से मारपीट कर फायरिंग करने का आरोप

Mar 01, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - मंसूरपुर गौटियां के करन भूटिया ने आरोप लगाया कि वह तिलहर बाजार में अपने दोस्तों के साथ कपड़े की खरीदारी कर रहा था, तभी कुछ लोग गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिए। आरोप है कि अभिराज ठाकुर ने फायरिंग भी की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

बाजार में युवक से मारपीट कर फायरिंग करने का आरोप

युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट करने एवं फायरिंग करते हुए भाग जाने का आरोप लगाया। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंसूरपुर गौटियां के करन भूटिया ने बताया कि वह अपने साथी केलरगंज मोहल्ला निवासी रेनू गुप्ता पुत्र पंकज गुप्ता व कुंवरगंज मोहल्ला निवासी माधव सिंह पुत्र मनोज सिंह के साथ शुक्रवार रात कपड़े की खरीदारी करने के लिए तिलहर बाजार गया था। आरोप है कि इसी दौरान सिंह कॉलोनी के अभिराज ठाकुर, इमली मोहल्ला के संजय वाल्मीकि व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आए और गाली गलौज करते हुए ईट पत्थर उठाकर मारने लगे। आरोप है कि जब लोगों ने ललकारा तो अभिराज ठाकुर फायर करते हुए भाग गया।

कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।