निर्माणाधीन पानी की टंकी में लटकता मिला युवक का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी में 19 वर्षीय युवक सुमित का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सुमित एक शादी समारोह में गया था और सुबह उसका शव मिला। सुमित नगर में इलेक्ट्रॉनिक का काम करता था और वह दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।

निर्माणाधीन पानी की टंकी में लटकता मिला युवक का शव

थाना क्षेत्र के गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी में युवक का शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की पहचान

थाना क्षेत्र के गांव लाखोहा निवासी 19 वर्षीय सुमित पुत्र छोटेलाल मंगलवार की शाम गांव में ही एक शादी समारोह में गया था। जिसमें उसके परिजन भी शामिल थे। देर रात परिजन शादी समारोह से वापस घर लौट गए और सुमित वहीं रुक गया।

शव मिलने की सूचना

बुधवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सुमित का शव गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी में लटका हुआ है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र करने में जुट गई।

परिवार की प्रतिक्रिया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया की सुमित नगर में एक दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक का काम करता था तथा दो बहनों में इकलौता भाई था। सुमित की मौत के बाद बहन खुशबू, अंजलि एवं मां रेखा देवी तथा पिता छोटेलाल का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुमित की उम्र क्या थी?
सुमित 19 वर्ष का था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।