ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरमां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया और मनौती...

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया और मनौती...
1/ 2मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया और मनौती...
मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया और मनौती...
2/ 2मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया और मनौती...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 21 Apr 2021 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया और मनौती मांगी। प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में मातारानी के भक्त मास्क पहन पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।

आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन का महत्व बहुत अधिक होता है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। मां महागौरी का रंग अंत्यत गोरा है। इनकी चार भुजाएं हैं और मां बैल की सवारी करती हैं। मां का स्वभाव शांत है। इनके नाम से ही स्पष्ट है कि इनका वर्ण पूर्ण रूप से गौर अर्थात् सफेद है। इनके वस्त्र भी सफेद रंग के हैं। और सभी आभूषण भी श्वेत हैं, जिस कारण इन्हें श्वेतांबरी भी कहा जाता है। इनकी पूजा और अर्चना करने से उपासक के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। और उसे अमोघ फल की प्राप्ति होती है। मातारानी के भक्तों ने जल्दी सुबह उठकर स्नान किया। विधि-विधान से पूजन किया। कुछ भक्तों ने आज ही हवन-पूजन किया। कन्याओं को भेज कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें