ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरछोटे लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

छोटे लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

सपा के प्रदेशीय आह्वान पर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की 87वीं जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समाजवादियों ने उनका भावपूर्ण स्मरण...

छोटे लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 06 Aug 2019 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

सपा के प्रदेशीय आह्वान पर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की 87वीं जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समाजवादियों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने जनेश्वर मिश्रा उर्फ छोटे लोहिया के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि जनेश्वर मिश्र को भारत के एक सम्मानित समाजवादी नेता और छोटे लोहिया के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत समाज सेवा से की। वह पहली बार 1969 में उपचुनाव जीते आैर तो राज नारायण ने उनके छोटे लोहिया का नाम दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छोटे लोहिया के सपनों को साकार करने के लिए लखनऊ में एशिया के सबसे बड़े जनेश्वर मिश्रा पार्क का निर्माण कराया।

विधायक शरद वीरसिंह ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने छात्र राजनीति से जनता के हकों के लिए संघर्ष करना शुरू किया था। वह अन्याय के आगे कभी नहीं झुके।

पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि छोटे लोहिया लोकसभा के इलाहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए। वह फूलपुर से निर्वाचित होने वाले पहले गैर कांग्रेसी सांसद थे। महासचिव रणंजय सिंह यादव, उपेंद्र पाल सिंह, प्रदीप पांडेय, गायत्री वर्मा, कपिल वर्मा, डा. नवनीत यादव, आफाक अली खां, अजय पाल सिंह, रामवीर सिंह सोमवंशी, संजीव वर्मा,अशोक यादव, संजीव यादव, हफीज अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें