विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईएमए का कार्यक्रम आज

Apr 07, 2026 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर, संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईएमए का कार्यक्रम आज

शाहजहांपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट विज्ञान के साथ खड़े रहें” रखा गया है। यह आयोजन जलसा हॉल, होटल ग्रैंड आर्क में शाम साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित चिकित्सा के महत्व को बताना है। आयोजकों ने चिकित्सकों, गणमान्य नागरिकों और आमजन से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।