ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरमहिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

खुदागंज के कुआं डांडा की रूमल देवी की मौत हो गई। मायके वालों ने रूमल के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि दहेज उत्पीड़न की पहले ही रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने आरोप के आधार पर शव को पोस्टमार्टम...

महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 19 Jul 2019 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

खुदागंज के कुआं डांडा की रूमल देवी की मौत हो गई। मायके वालों ने रूमल के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि दहेज उत्पीड़न की पहले ही रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने आरोप के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मदनापुर के कुनिया जमालपुर गांव निवासी छविराम सिंह ने बताया कि बहन रूमल देवी की उम्र तकरीबन 24 वर्ष थी। पांच साल पहले बहन की शादी खुदागंज थाना क्षेत्र के कुआं डांडा निवासी धीरेश पाल सिंह से की थी। बहन की साढ़े तीन साल की बेटी अजूबी व डेढ़ साल की बेटी मनू है। छविराम सिंह ने बताया कि ससुराल वाले पांच तोला सोना व बाइक की मांग को लेकर भी बहन को परेशान करते थे।

बहन बीमार रहने लगी थी। ससुराल वालों ने उसका इलाज नहीं कराया। छविराम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बहन को लखनऊ में भर्ती कराया था, लेकिन ससुराल वाले बहन को छोड़कर वहां से चले आए। उसका इलाज तक नहीं कराया। छविराम सिंह ने बताया कि बुधवार को बहन को लखनऊ से लेकर आ रहे थे। तभी तभी रास्ते में बहन की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें