ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरएकजुटता के लिए महिलाएं भी निभाएं भूमिका : सोनल

एकजुटता के लिए महिलाएं भी निभाएं भूमिका : सोनल

ब्राह्मण समाज की ओर से नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में परिचय समागम आैर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में जमकर धूम...

एकजुटता के लिए महिलाएं भी निभाएं भूमिका : सोनल
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 25 Mar 2019 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्राह्मण समाज की ओर से नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में परिचय समागम आैर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में जमकर धूम मचाई।

रविवार को समारोह का शुभारंभ पंडित अयोध्या प्रसाद शास्त्री ने सुंदर कांड से किया। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि मौजूदा समय में ब्राह्मणों को अपना सम्मान बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। इसलिए सभी संगठित रहें।

जिलाध्यक्ष सोनल शर्मा ने कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए महिलाओं को अहम भूमिका निभानी होगी। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडे ने कहा कि समाज के लोग एकजुट रहकर लोगों का उत्थान करने में अपना सहयोग करें। परशुराम सेवा समिति के अनुराग मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट रहकर अपने सम्मान की लड़ाई लड़नी चाहिए।

उद्भव मिश्रा, अंशिकी त्रिपाठी, आर्जब मिश्रा, मोहित, उत्कर्ष सक्सेना, रिद्धि आदि ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संचालन डा. प्रमोद मिश्रा और आभार अमरीश पांडे ने व्यक्त किया। प्रेम पाल त्रिपाठी, योगेश पंडित, अरविंद शर्मा, सुभाष शुक्ला, गोपाल मिश्रा, कृष्ण विनोद शुक्ला, अजय दीक्षित, संजय पाठक, डा. शुभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें