ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरवैश्य समाज की महिलाओं ने गोशाला में मनाई जन्माष्टमी

वैश्य समाज की महिलाओं ने गोशाला में मनाई जन्माष्टमी

वैश्य समाज की महिलाओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गोशाला में गायों की पूजा अर्चना कर मनाया। इस दौरान सवामनी का भोग लगाया गया। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर वैश्य समाज महिला मोर्चा की...

वैश्य समाज की महिलाओं ने गोशाला में मनाई जन्माष्टमी
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSat, 24 Aug 2019 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

वैश्य समाज की महिलाओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गोशाला में गायों की पूजा अर्चना कर मनाया। इस दौरान सवामनी का भोग लगाया गया। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर वैश्य समाज महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने महिलाओं के साथ मघई टोला स्थित गोशाला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने गायों का पूजन अर्चन करते हुए चुनरी बांधी साथ ही गायों सवा मनी का भोग लगाया।

एक कुन्तल दाना भी गोशाला को प्रदान किया। इस दौरान सभी महिलाओं ने गायों को पानी पिलाया एवं उनके लिए नादी करके सेवा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान को गोवंशीय पशुओं से बहुत प्रेम था। गोवंशीय पशुओं की सेवा करने से भगवान श्रीकृष्ण बहुत प्रसन्न होते हैं और मन को शांति भी मिलती है, इसलिए हम सभी लोगों ने गोशाला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गायों की सेवा करके मनाया। इस मौके पर ज्योति, आरती गुप्ता, नलिनी गुप्ता, शोभा गुप्ता, बंटी सक्सेना आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें