Women Empowerment Program Organized by Maa Durga Jan Kalyan Seva Samiti महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsWomen Empowerment Program Organized by Maa Durga Jan Kalyan Seva Samiti

महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित

Shahjahnpur News - कांट में मां दुर्गा जन कल्याण सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किसी...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरSun, 29 Dec 2024 03:57 PM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित

कांट। मां दुर्गा जन कल्याण सेवा समिति की ओर से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आई महिलाओं को प्रभारी निरीक्षक एवं महिला एसआई ने सम्बोधित किया। रविवार को मोहल्ला मरहैय्या द्वितीय मुर्गिफार्म में आयोजित कार्यक्रम में महिला समिति की दीपिका श्रीवास्तव ने महिलाओं को उनके अधिकार बताये। इस क्रम में महिला पुलिस कर्मियों ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने बाली कोई भी छोटी से छोटी घटना को वह नजर अंदाज नहीं करें। यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या महिला हेल्पलाइन में करें। इस मौके पर सुष्मिता श्रीवास्तव, अंजली कश्यप, झलक भारद्वाज, दिव्या शर्मा, मुस्कान, ज्योति, सौम्या, कल्पना, एवं संस्था अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, विपिन प्रजापति, शिवम् भारद्वाज, विशाल भारद्वाज, दीपक, राजू भारद्वाज, प्रेम श्रीवास्तव रजत आदि उपस्थित हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।