ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरशादी के डेढ़ माह बाद महिला की मौत

शादी के डेढ़ माह बाद महिला की मौत

शादी के डेढ़ माह बाद ही सिंधौली के सिसैया गांव की महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने शव देख दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पिता के आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। शव को पोस्टमार्टम...

शादी के डेढ़ माह बाद महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 29 May 2019 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

शादी के डेढ़ माह बाद ही सिंधौली के सिसैया गांव की महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने शव देख दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पिता के आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। शव को पोस्टमार्टम भेजा।

वर्मा सिंह ने बताया कि बेटी सविता की उम्र 20 साल थी।

14 अप्रैल को ही बेटी सविता की शादी गांव के प्रिंस से की थी। बेटी को हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले दहेज से नाखुश थे। बेटी को परेशान करते थे। मंगलवार सुबह तीन बजे बेटी की मौत की सूचना मिली। तुरंत बेटी के घर गए। देखा कि बेटी की लाश जमीन पर पड़ी थी। उसके गले में निशान था। शक है बेटी की हत्या की गई। वहीं, सविता के शव को देख उसके परिजनों का हाल बेहाल हो गया। परिवार के लोगों ने सभी को संभाला और सांत्वना दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें