ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरपुलिस ने महिला को परिजनों से मिलवाया

पुलिस ने महिला को परिजनों से मिलवाया

जलालाबाद कोतवाली की महिला कांस्टेबल के प्रयास से 35 दिन से खोई हुई महिला का पता लगा सका और उसे परिजनों को सौप दिया। महिला फैजाबाद के जलालाबाद की निवासिनी थी। बस चालक की लापरवाही के कारण महिला दो दिन...

पुलिस ने महिला को परिजनों से मिलवाया
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 15 Jul 2018 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

जलालाबाद कोतवाली की महिला कांस्टेबल के प्रयास से 35 दिन से खोई हुई महिला का पता लगा सका और उसे परिजनों को सौप दिया। महिला फैजाबाद के जलालाबाद की निवासिनी थी। बस चालक की लापरवाही के कारण महिला दो दिन तक कोतवाली में रही।

महिला कांस्टेबल नीतू शर्मा ने इंटरनेट द्वारा महिला का पता लगाने के बाद परिजनों को कोतवाली बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। फैजाबाद कस्बे के हरिपुर जलालाबाद की निवासिनी 58 वर्षीय आलिया दो दिन पूर्व अपने घर वापस जा रही थी। अशिक्षित होने के कारण चालक को बताया कि उसे हरिपुर जलालाबाद जाना है, परंतु फैजाबाद डिपो के चालक ने उसे जिला शाहजहांपुर के जलालाबाद के चौराहे पर उतार दिया। बस में उतरने के बाद महिला भटक गयी। अनजानी जगह पाकर 58 वर्षीय आलिया रोने लगी। इसी दौरान दया भाव आने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 100 डायल पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गयी। पुलिस महिला को साथ लेकर कोतवाली पहुँच गयी। आलिया कोतवाली से कहीं निकल गई। बाद में पुलिस महिला को दोबारा फिर कोतवाली ले आयी। इसके बाद पुलिस ने महिला से काफी पूछताछ की, परन्तु अशिक्षित होने के कारण महिला जलालाबाद के अलावा कुछ भी बता न सकी। इसके बाद महिला का पता लगने तक पुलिस ने महिला की जिम्मेदारी कोतवाली की कांस्टेबल नीतू शर्मा को सौंप दी। नीतू शर्मा ने पहले महिला से जानकारी हासिल की।इसके बाद कांस्टेवल नीतू शर्मा ने दूसरे दिन इंटरनेट पर सभी जलालाबाद सर्च किए। इसके साथ ही आधार कार्ड को लिंक कराया। लिंक होते ही महिला की आई डी खुल गयी। आईडी खुलते ही कांस्टेवल नीतू शर्मा के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गयी और खुशी से उछल पड़ी।

इसके बाद नीतू शर्मा ने फैजाबाद के थाना कैंट में कोतवाल से बात करने पर कोतवाल ने बताया कि इस महिला की गुमशुदगी हमारी कोतवाली में दर्ज है। कांस्टेबल नीतू शर्मा ने परिजनो से संपर्क कर जलालाबाद कोतवाली में बुला लिया।

परिजन शनिवार की रात ही कोतवाली पहुँच गये। पुलिस ने महिला को उनके परिजनों को सौप दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें