ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरबेटे की शादी से आठ दिन पूर्व महिला की हादसे में मौत

बेटे की शादी से आठ दिन पूर्व महिला की हादसे में मौत

बेटे की शादी के सामान की खरीदारी को बाजार आई बुजुर्ग महिला हादसे में घायल हो गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती...

बेटे की शादी से आठ दिन पूर्व महिला की हादसे में मौत
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 18 Jun 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बेटे की शादी के सामान की खरीदारी को बाजार आई बुजुर्ग महिला हादसे में घायल हो गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिर्जापुर के दोषपुर नागर गांव निवासी रामकली की उम्र तकरीबन 50 साल थी। 24 जून को उनके बेटे रंजीत की शादी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलगीत गाए जा रहे थे। खुशियों का माहौल था। मंगलवार शाम रामकली अपने बेटे मोहन के साथ कलान बाजार में खरीदारी को आई थीं। इसी दौरान उन्हें किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनके पैर में काफी चोट आई थी। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया था। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रामकली की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शव को देख परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। नाते-रिश्तेदारों ने सभी को संभाला। दिलासा दिया। बेटे रंजीत, मोहन, सर्वेश, बेटी रेखा और नीरज गुमसुम हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें