ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरट्रक की टक्कर से महिला की मौत

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

बरेली-कानपुर स्टेट हाइवे पर हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला की दो वर्ष की पुत्री घायल हो गई। पुलिस ने महिला की पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के शव को पोस्टमार्टम...

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 26 Sep 2018 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

बरेली-कानपुर स्टेट हाइवे पर हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला की दो वर्ष की पुत्री घायल हो गई। पुलिस ने महिला की पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लिया। साथ ही चालक को भी पकड़ लिया।

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव खखूंडी निवासी कमलेशा देवी की उम्र 30 वर्ष थी। सोमवार को मदनापुर के चंदोखा गांव निवासी उनके भाई बलवीर के बेटे का नामकरण था। कमलेशा अपने पति सुखदेव व बच्चों के साथ नामकरण में संस्कार में शामिल होने आई हुईं थीं। मंगलवार दोपहर वह वापस घर जाने के लिए निकली। कमलेशा देवी की गोद में दो वर्ष की पुत्री कीर्ति व पति सुखदेव की गोद में तीन वर्ष का पुत्र शोहित था। जैसे ही वह बरेली-कानपुर स्टेट हाइवे पर पहुंची। तभी कटरा की ओर से आए ट्रक ने कमलेशा देवी को पीछे से टक्कर मार दी। कमलेशा व उसकी गोद में थमी पुत्री उछल कर दूर गिरी। कमलेशा की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पति व पुत्र बाल बाल बच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें