
मदनापुर में महिला से मारपीट में सभी आरोपी गिरफ्तार
संक्षेप: Shahjahnpur News - -मामले में महिला ने निर्वस्त्र घुमाने का लगाया है आरोप-एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांगमदनापुर, संवाददाता। मदनापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका बेटा गांव की ही युवती...
मदनापुर, संवाददाता। मदनापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका बेटा गांव की ही युवती को भगा ले गया था। उससे नाराज युवती के पक्ष के लोगों ने बुधवार शाम को उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़कर उसे घुमाया। वहीं पुलिस ने गांव के ही महिला आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया है कि उनका बेटा एक गांव की ही एक युवती को भाग ले गया, जिससे उसका प्रेम प्रसंग चलता था दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली।

इसके बाद लड़की के पिता और पुलिस के कहने के बाद उसने अपने बेटे को दिल्ली से बुलाया। बुधवार को वह जब अपने गांव कुछ सामान लेने गई गांव में युवती पक्ष क़ी कई महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए । इस दौरान मौके पर पहुंचे एक सिपाही ने उसे बचाया और थाने ले गया। जिसके बाद महिला का मेडिकल कराकर पुलिस ने गांव क़ी ही 5 महिलाओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने दविश के दौरान आरोपित महिलाएं शिवकुमार की पत्नी, संतोषा पत्नी तिनकू, विजराना, रामा एवं पवन की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित महिला ने मदनापुर पुलिस पर सही धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया है आरोपित पांचो महिलाओं को दविश के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------वर्जन---- महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो गई है। महिला के लगाए गए आरोप की भी जांच कराई जाएगी। -राजेश द्विवेदी, एसपी, शाहजहांपुर।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




