Shahjahnpur News: महिला को मारा पीटा और जान से मार देने की धमकी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरShahjahnpur News: बंडा में एक महिला ने गालियों का विरोध किया तो तीन लोगों ने हमला कर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना 22 जून को हुई जब अमन नामक व्यक्ति ने उसे गालियाँ दीं। पुलिस ने 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।

Shahjahnpur News: बंडा। गालियों का विरोध करने पर तीन लोगों ने महिला को मारा पीटा और जान से मार देने की धमकी दी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव गुनाह खमरिया निवासी अशोक कुमार की पुत्री शिवानी ने पुलिस को बताया 22 जून को शाम करीब 7 बजे मोहल्ले का अमन दारू पी के मेरे दरवाजे पर आया और गालियां देने लगा जब मेने विरोध किया तो अमन व उत्तम व उत्तम की पत्नी गुड्डी ने उसे लाठी डंडों से मारा पीटा और जान से मार देने की धमकी दी पुलिस ने करीब 15 दिन बीत जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


