कलान तहसील के दो अलग अलग गांव में आग की घटना से नुकसान हो गया है। एक गांव में खाना बनाते समय महिला झुलस गई है। आग बुझाने दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई। मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। बुधवार शाम गुन्दौरा दाउदपुर में चन्द्रपाल की पतनी अनीता गैस पर खाना बना रही थीं। अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मोहल्ले के लोग आ गए। आग बुझाते समय अनीता झुलस गई। घर का सारा सामान आग में जल गया। गांव वालों के प्रयास से किसी तरह आग बुझाई गई। चन्द्रपाल ने हजारों का नुकसान बताया। दूसरी घटना पृथ्वीपुर गांव की है। शुक्रवार दोपहर में गांव के पूर्व में प्रकाश के उपलों के बठिया लगे है। वहीं पर कूड़ा पड़ा है। किसी तरह कूड़े में लगी आग बठियों में पहुंच गई। हवा के कारण आग विशाल रूप से फैल गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगी। गांव वालों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। हवा के कारण आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान पूर्व प्रधान किशनपाल यादव ने फायर स्टेशन जलालाबाद को जानकारी दी। दमकल गाड़ी आने के बाद बड़ी मुश्किल से आग बुझ सकी।
अगली स्टोरी