पाइपलाइन शिफ्टिंग से जलसंकट, तीन दिन से 50 हजार लोग प्रभावित

Feb 28, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण के कारण शहर में जलापूर्ति ठप हो गई है। 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य जारी है, जिससे कई मोहल्लों में पानी की कमी हो रही है। हालात और बिगड़ गए जब बिजली आपूर्ति बाधित हुई। नगर निगम ने नियमित सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया है।

पाइपलाइन शिफ्टिंग से जलसंकट, तीन दिन से 50 हजार लोग प्रभावित

शहर में सीएम ग्रिड योजना फेज-2 के तहत सड़क निर्माण कार्य के चलते पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। टाउन हॉल स्थित शहीद द्वार के पास पार्क क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान आड़े आ रही मुख्य पाइपलाइन को हटाया जा रहा है, जिससे चौक से लेकर सदर तक के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित है। अनुमान है कि 50 हजार से अधिक आबादी जलसंकट से प्रभावित हुई है। नगर निगम के अनुसार शहीद पार्क के समीप सड़क निर्माण के दौरान संकट मोचन मंदिर के पास पुलिया की खुदाई में हॉकी क्लब स्थित ओवरहेड टैंक से निकली पाइपलाइन बाधा बन रही थी।

इसी कारण गुरुवार से पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया गया। कार्य के चलते टाउन हॉल, हॉकी क्लब और अंटा चौराहा के तीनों ओवरहेड टैंक अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मोहनगंज क्षेत्र में दिनभर पानी नहीं पहुंच सका। चूंकि अधिकांश लाइनें आपस में जुड़ी हैं, इसलिए एक हिस्से में कार्य होने से अन्य मोहल्लों की सप्लाई भी रोकनी पड़ी। कुछ क्षेत्रों में छोटे मोटरों के माध्यम से सीमित जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। जलसंकट के चलते लोगों को टैंकर और निजी संसाधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में पेयजल के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। नगर निगम का कहना है कि पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होते ही नियमित सप्लाई बहाल कर दी जाएगी, लेकिन तब तक शहर के बड़े हिस्से को पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।