फरवरी के अंत में ही पानी की किल्लत, मोहनगंज में दो दिन से आपूर्ति बाधित

Feb 27, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में फरवरी के अंत में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। मोहनगंज मोहल्ले में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित रही है। पाइपलाइन शिफ्टिंग और बिजली सप्लाई में रुकावट के कारण लोग परेशान हैं। नागरिकों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है ताकि गर्मियों में पानी की कमी न हो।

फरवरी के अंत में ही पानी की किल्लत, मोहनगंज में दो दिन से आपूर्ति बाधित

शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर में फरवरी के अंत में ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है और इसके साथ पानी की किल्लत भी सामने आने लगी है। शहीद पार्क के पास मोहनगंज मोहल्ले में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हैं। बुधवार को बिजली सप्लाई न होने और गुरुवार को पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण पूरे दिन पानी नहीं मिला। देर रात तक भी नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि शहीद द्वार के पास सीएम ग्रिड योजना फेज-2 के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान संकट मोचन मंदिर के पास पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम किया गया।

इसके चलते गुरुवार को पूरे मोहल्ले में पानी की सप्लाई बंद रही। बुधवार को बिजली की टेस्टिंग के कारण जलापूर्ति नहीं हो पाई थी, हालांकि रात में कुछ समय के लिए पानी छोड़ा गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से शाम तक नलों में पानी नहीं आने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए। टंकियों का पानी खत्म होने पर कई घरों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। बाजार से पानी खरीदने की नौबत आ गई। फरवरी में ही जब यह स्थिति है तो आने वाले मार्च, अप्रैल और मई की भीषण गर्मी में हालात और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। यदि पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य समय से पूरा नहीं हुआ तो शुक्रवार को भी जलापूर्ति प्रभावित रह सकती है। नागरिकों ने वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गर्मी के दिनों में पेयजल संकट न बढ़े। ----- रेती रोड पर पाइपलाइन लीकेज, लग रहा जाम शाहजहांपुर। रेती रोड पर ग्रीन वैली स्कूल के सामने पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के चलते दो दिनों से सड़क पर गड्ढा खोदा हुआ है। मरम्मत कार्य के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। दोपहर में स्कूल का अवकाश होते ही वाहनों की संख्या बढ़ जाती है और जाम जैसे हालात बन जाते हैं। अभिभावकों के वाहन, ई-रिक्शा और दोपहिया एक साथ निकलने के प्रयास में सड़क पर अव्यवस्था फैल जाती है। -वर्जन-लालइमली से फटकिया रोड के बीच संकट मोचन मंदिर के पास नई बनाई गई पुलिया की वजह से पाइपलाइन की शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। इसलिए पानी की सप्लाई की सप्लाई बंद है शिफ्टिंग का काम पूरा होते ही पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। -विजय नारायण मौर्य, जीएम, जलकल।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।