मतदाता जागरुकता को लेकर विचार गोष्ठी और जन संवाद

Jan 28, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - भोर फाउंडेशन द्वारा मतदाता जागरुकता के लिए गन्ना शोध परिषद सभागार में विचार गोष्ठी एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और अन्य अधिकारियों ने किया। छात्राओं ने वंदे मातरम् प्रस्तुत किया, जबकि एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

मतदाता जागरुकता को लेकर विचार गोष्ठी और जन संवाद

सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही भोर फाउंडेशन के तत्वावधान में मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से विचार गोष्ठी एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन गन्ना शोध परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, जेल अधीक्षक जेपी तिवारी और संस्था संरक्षक अशोक अग्रवाल, संस्था की अध्यक्ष स्वाति सिंह व अन्य ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन के बाद बाद आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां भारती की वंदना ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी। अनुकृति नाट्य संस्था ने निर्देशक संजीव के निर्देशन में विषय आधारित संदेशपरक लघु नाटिका प्रस्तुत कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भोर फाउंडेशन के जनोपयोगी प्रयासों का उल्लेख करते हुए मतदाताओं के लिए एसआईआर प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। अपर जिलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने भी एसआईआर की पूरी प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, सचिव अजीत सिंह, सदस्य दिनेश और श्वेता सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव और अजय प्रताप सिंह यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ, जिला युवा अधिकारी माय भारत मयंक भदौरिया, बिनोवा सेवा आश्रम की सचिव विमला बहन और निशांत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वागत संबोधन संस्था संरक्षक अशोक अग्रवाल ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में अल्पना श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;