विजन इंटरनेशनल में रिजल्ट सेरेमनी, बच्चों को किया सम्मानित
Shahjahnpur News - बच्चों को रिज़ल्ट देतीं महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डायरेक्टर दीपमाला रस्तोगी व अन्य।शाहजहांपुर, संवाददाता। प्रताप एनक्लेव स्थित विजन इंटरनेशनल स्कू

शाहजहांपुर। प्रताप एनक्लेव स्थित विजन इंटरनेशनल स्कूल (डोरेमॉन्स इंटरनेशनल स्कूल) में रिजल्ट सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने मंच संचालन करते हुए अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान छात्रों को रिपोर्ट कार्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, साथ ही अभिभावकों और बच्चों को गुलाब जामुन खिलाकर उत्साह बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और विद्यालय प्रबंधक नवनीत रस्तोगी ने बच्चों की मेहनत की सराहना की। प्रधानाचार्या दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि रिजल्ट पूरे वर्ष की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अंशिका बाथम, उदय प्रताप सिंह, मानसी रोहरा, चारु अग्निहोत्री, रोमाना आरिफ, जया, इकरा खान, फिजा खान, नीलम, मुकेश पाल, शुभम सक्सेना, शंकर लाल गंगवार, आकांक्षा सक्सेना और इंद्राक्षी मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


