ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरविश्वामित्र ने दशरथ से मांगे राम-लक्ष्मण

विश्वामित्र ने दशरथ से मांगे राम-लक्ष्मण

खिरनी बाग रामलीला के मंचन में सोमवार को पुत्र वियोग में दशरथ का चिंतन कौशल्या द्वारा उचित परामर्श तथा गुरु वशिष्ठ द्वारा उपाय बताने के पश्चात...

विश्वामित्र ने दशरथ से मांगे राम-लक्ष्मण
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 27 Sep 2022 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर, संवाददाता।

खिरनी बाग रामलीला के मंचन में सोमवार को पुत्र वियोग में दशरथ का चिंतन कौशल्या द्वारा उचित परामर्श तथा गुरु वशिष्ठ द्वारा उपाय बताने के पश्चात श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्र प्राप्ति हेतु यज्ञ का संविधान रचा। तत्पश्चात कौशल्या माता को श्री हरि विष्णु के विराट स्वरूप का दर्शन हुए। राम जन्म तथा उनका नामकरण गुरु वशिष्ट के द्वारा किया गया। विभिन्न प्रकार की बाल लीलाओं के साथ सभी पुत्र युवावस्था की ओर बढ़ने लगे। एक दिवस विश्वामित्र द्वारा उन्हें अपने यज्ञ की रक्षा के लिए मांगा गया। मार्ग में ताड़का नामक राक्षसी का वध कर असुरों के अंत और धर्म की स्थापना की गई। मारीच सुबाहु का वध कर विश्वामित्र द्वारा गंगा अवतरण की कथा सुनी, फिर जनकपुर की ओर प्रस्थान किया। मंचन में वशिष्ठ का किरदार अनिल शर्मा, दशरथ का राम सिंह, कौशल्या को दीपक, सुमित्रा को संध्या, केकई का आकांक्षा, राम का सचिन शर्मा, लक्ष्मण का अर्चित शर्मा, विश्वामित्र का संजय, मारीच का वेद प्रकाश ने किया। निर्देशन अनिल शर्मा, राकेश श्रीवास्तव एवं विनीत सक्सेना का रहा। संचालन डीआर शर्मा एवं संजय सक्सेना ने किया। मंचन की अध्यक्षता मनोज पटेल ने की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें