वायरल बुखार में डेंगू जैसे लक्षणों से मरीज परेशान
तिलहर में वायरल बुखार ने डेंगू जैसे लक्षण दिखाने शुरू कर दिए हैं, जबकि जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही। मरीजों में प्लेटलेट्स गिरने और तेज बुखार जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। डॉक्टरों ने डेंगू प्रोटोकॉल के तहत इलाज करने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

तिलहर, संवाददाता। सर्द मौसम होने के साथ ही वायरल बुखार ने इस बार अपना रूप बदल लिया है। बुखार पीड़ितों में डेंगू के लक्षण दिखाने के साथी प्लेटलेट्स भी तेजी से गिर रही है हालांकि जांच रिपोर्ट में डेंगू बुखार की पुष्टि नहीं हो रही है। वायरल बुखार से लोग पीड़ित हैं। मौसम बदलाव के कारण लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आकर परेशान है। खांसी, जुकाम के साथ हड्डियों में दर्द देने वाला बुखार लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। वायरल बुखार के लक्षण डेंगू बुखार की तरह है और मरीजों में प्लेटलेट्स भी तेजी से गिर रही है जिस कारण इन मरीजों को शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके बावजूद जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि नहीं होने के कारण भी डॉक्टर मरीज का उपचार डेंगू बुखार प्रोटोकॉल के तहत करने को मजबूर है। सीएचसी सहित प्राइवेट अस्पतालों में प्रतिदिन सैकड़ो मैरिज बुखार पीड़ित होने के कारण पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में तेज बुखार, बदन दर्द, आंखों में दर्द और गिरती प्लेटलेट्स जैसे लक्षण शामिल है। इन लक्षणों के आधार पर रोजाना 50 से अधिक मरीजों की डेंगू जांच कराई जा रही है लेकिन अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू बुखार की पुष्टि नहीं हुई है। यह स्थिति बच्चों एवं बुजुर्गों दोनों में देखी जा रही है। इन मरीजों का इलाज डेंगू प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। डॉक्टर अभिषेक जौहरी ने बताया कि यदि किसी को 104 डिग्री तक तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी, चक्कर आना एवं जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण दिखे तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेकर इलाज लें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


