ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरबच्चों को वीआईपी ग्रुप ने इस बात के लिए किया सम्मानित, सुनकर आपको भी होगा इन पर नाज

बच्चों को वीआईपी ग्रुप ने इस बात के लिए किया सम्मानित, सुनकर आपको भी होगा इन पर नाज

अलग अलग क्षेत्रो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को वीआईपी ग्रुप ने सम्मानित किया। शहर के एक होटल में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चो की...

बच्चों को वीआईपी ग्रुप ने इस बात के लिए किया सम्मानित, सुनकर आपको भी होगा इन पर नाज
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरMon, 09 Sep 2019 12:08 PM
ऐप पर पढ़ें

अलग अलग क्षेत्रो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को वीआईपी ग्रुप ने सम्मानित किया। शहर के एक होटल में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चो की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। शाहजहांपुर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की मुख्यातिथि सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह का ग्रुप अध्यक्ष डॉ. दीपा सक्सेना ने बैज लगाकर व बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद प्रतिभावान बच्चो को एक एक शील्ड व बुके देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले बच्चो में अनुष्का पाल पुत्री अनुराग पाल, खुशी रस्तोगी पुत्री मुकेश रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल पुत्र नरेश अग्रवाल, मास्टर वेदांत अग्रवाल पुत्र विकेश अग्रवाल, आरजू जमाल पुत्री तराना जमाल, परिधि खन्ना पुत्री शिबू खन्ना, मुस्कान गुप्ता पुत्री सौरभ गुप्ता शामिल थे। इनमें किसी का सलेक्शन एमबीबीएस मेंं, किसी का इंजीनियरिंग में, किसी का खेल हुआ है। इन्हीं प्रतिभाsp;बच्चों में एक वेदांत अग्रवाल का सलेक्शन रशिया में जाने वाली फुटबाल टीम के लिए हुआ है। वेदांत शाहजहांपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी विकेश कुमार अग्रवाल के बेटे हैं। वेदांत अग्रवाल का भारतीय फुटबॉल टीम अंडर 17 में चयन हुआ है। वेदांत रविवार को अपने पिता के साथ रशिया के लिए रवाना हो गए, उनका सम्मान उनकी मम्मी ने शाहजहांपुर में ग्रहण किया। 9 सितम्बर से 15 सितम्बर तक होने वाले ओलम्पिक रिज़र्व सेंट पीटर्सबर्ग रशिया में वेदांत नजर आएंगे ।

आभार ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता व एडमिन संजय अग्रवाल ने किया। संचालन नरेंद्र सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में नीतू गुप्ता, तराना जमाल, पूनम मेहरोत्रा, टीएसआई विपिन शुक्ला, ज्योति गुप्ता, राजीव गुप्ता, ध्रुव सक्सेना, सचिन बाथम, हेमा अग्रवाल, रजनीश गुप्ता मुन्ना, अनुराग पाल, अनुजदेव गुप्ता, मीनू गुप्ता, अंकित सक्सेना, अंजली सक्सेना, अनूप कुमार, रोहित यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें