दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट
ददरौल के मोहल्ला नई बस्ती में पुराने विवाद के चलते मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हरेंद्र और नीरज पाठक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के सदस्यों को गिरफ्तार किया।

ददरौल। मोहल्ला नई बस्ती में पुराने विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार हरेंद्र और नीरज पाठक पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एक पक्ष के नीरज पाठक व सावित्री तथा दूसरे पक्ष के हरेंद्र, आरती और पूजा को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


