Shahjahnpur News: टोल प्लाजा पर मारपीट में 15-20 अज्ञात पर मुकदमा, तीन हिरासत में
Shahjahnpur News: पुवायां में सबली कटेली टोल प्लाजा पर बरातियों और टोल कर्मियों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। टोल कर्मियों द्वारा रोके जाने पर वाहन सवारों ने हंगामा किया। मारपीट में काफी नुकसान हुआ और पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामला जांच में है।

Shahjahnpur News: पुवायां। सबली कटेली टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात बरातियों और टोल प्लाजा कर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो वाहनों के चालकों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। टोल प्लाजा कर्मी अजय, पुत्र गोकरन निवासी बिलंदापुर की तहरीर के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे बंडा की ओर से चार वाहन पुवायां की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि वाहन वीआईपी लेन से निकलने का प्रयास कर रहे थे। दो वाहन निकल गए, जबकि तीसरे वाहन को टोल कर्मियों ने रोक लिया। इस पर वाहन सवारों ने विरोध शुरू कर दिया।
मारपीट की घटना
इसी दौरान पहले निकल चुके वाहन भी वापस लौट आए। आरोप है कि करीब 15-20 लोग लाठी, डंडे और हॉकी लेकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामे के दौरान एक कुर्सी, बैरियर, केबिन का शीशा और केबिन में रखा कंप्यूटर सिस्टम भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों का मेडिकल कराया। पुलिस ने टोल कर्मी की तहरीर पर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
वीडियो साक्ष्य
हमले का वीडियो भी आया सामने। टोल पर हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक हाथ में हॉकी स्टीक लेकर टोल पर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। वहीं कुछ महिलाएं भी टोल का शीशा तोड़ते हुए दिख रहीं हैं। वीडियो की भी जांच पुलिस कर रही है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


