पुरानी रंजिश में चार पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट
Mar 01, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - कस्बा बंडा के मोहल्ला धर्मापुर में पुरानी कहासुनी के चलते चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला हुआ। विनोद कुमार की पत्नी श्यामा देवी ने पुलिस को बताया कि विवाद के कारण आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बा बंडा के मोहल्ला धर्मापुर में पुरानी कहासुनी को लेकर चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज की है। विनोद कुमार की पत्नी श्यामा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले मोहल्ले के विशाल से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में 26 फरवरी शाम करीब 7:30 बजे विशाल, अटल, सिद्धार्थ और यश उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने श्यामा देवी को पीटा। बचाने आए पुत्रवधू नेहा, पुत्र शिवम और अनुराग को भी मारकर घायल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



