चकरोड़ को लेकर ईंट पत्थर चले, फायरिंग से दहशत
कलान क्षेत्र में चकरोड के पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान ईंट-पत्थर चले और फायरिंग की भी घटना सामने आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़े से शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

कलान इलाके में चकरोड के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद ईंट पत्थर चले।फायरिंग का भी आरोप है।देर शाम हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पीआरवी के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।घटना कलान थाना क्षेत्र के मलेवा गांव की है।बताया जा रहा है कि रविवार देर शम सत्यपाल व शिवपाल पक्ष में चकरोड पर निकलने को लेकर गाली गलौच हुआ।कुछ देर में मारपीट शुरू हो गई।ईंट पत्थर भी चले।बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने तीन राउंड फायरिंग की।जिससे गांव में दहशत फैल गई।एक पक्ष के लालू के चोटें आई हैं।वहीं
दूसरे पक्ष के रोली के चोट आई।पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की गई है।बाकी के आरोप गलत हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


