ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरसड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने घेर ली कार

सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने घेर ली कार

गढ़िया रंगीन। क्षेत्र के गोगेपुर गांव निवासी मंजेश ने बताया कि उसका खेत गढ़ियारंगीन मार्ग पर है। खेत में धान की फसल है। फसल की सिंचाई के लिए भाई राजेश गुरुवार सुबह बाइक से डीजल लेकर जा रहा था। इसी...

सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने घेर ली कार
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरThu, 24 Sep 2020 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के गोगेपुर गांव निवासी मंजेश ने बताया कि उसका खेत गढ़ियारंगीन मार्ग पर है। खेत में धान की फसल है। फसल की सिंचाई के लिए भाई राजेश गुरुवार सुबह बाइक से डीजल लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने भाई को टक्कर मार दी। भाई बाइक से उछलकर काफी दूर जाकर गिरा। ग्रामीणों ने भाई राजेश के साथ हुई घटना की जानकारी दी। कार को जाने नहीं दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। घायल अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने बताया कि सूचना मिली थी। गाड़ी को कब्जे में लेकर घायल अस्पताल भिजवा दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें