बिजली कटौती के खिलाफ गुलचंपा गांव के लोगों ने किया हंगामा
तिलहर में ग्रामीणों ने बिजली कटौती और जर्जर बिजली लाइनों को लेकर पावर हाउस पर हंगामा किया। एसडीओ वीएन चौहान ने ग्रामीणों को समझाया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। गांव में कई घरों में बिजली नहीं आ रही है और कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने के लिए पैसे मांगते हैं।

तिलहर। बिजली कटौती तथा अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जमकर हंगामा काटा। कर्मचारियों से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। एसडीओ वीएन चौहान ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। गुलचंपा गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली से भरकर शनिवार की दोपहर पावर हाउस पहुंच गए। उन्होंने बिजली कटौती का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की जर्जर लाइन टूटी पड़ी है जिस कारण गांव के बाहर तक लाइट आती है और गांव में कुछ घरों में बिजली नहीं आती है। आरोप है कि फॉल्ट होने पर कर्मचारी 200 से 500 रुपए लेकर ही फाल्ट को ठीक करते हैं।
उन्होंने बताया कि काफी समय से गांव के अंदर जाने वाली बिजली लाइन जर्जर और खराब है जिस कारण कई दिनों से कुछ बिजली उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई नहीं पा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


