Shahjahnpur News: नाला चोक होने से गढ़िया रंगीन गांव और बाजार में भरता है पानी

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: तिलहर में ग्रामीणों ने जल भराव की समस्या को रखा।तिलहर, संवाददाता। नाले पर अतिक्रमण से नाला चोक हो गया जिस गांव एवं बाजार में जल भराव की समस्या को ले

Shahjahnpur News: नाला चोक होने से गढ़िया रंगीन गांव और बाजार में भरता है पानी

Shahjahnpur News: तिलहर। नाले पर अतिक्रमण से नाला चोक हो गया जिस गांव एवं बाजार में जल भराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम नीलिमा यादव को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की। गढ़िया रंगीन के कई ग्रामीण तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने बताया कि बाजार से लेकर गोगेपुर मोड़ तक लगभग 350 मीटर गांव के प्रमुख नाले पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। अतिक्रमण होने से नाले की सफाई कई वर्षों से नहीं हुई और नाला चोक हो गया। पूरे गांव का पानी इसी नाले से निकलता है जिस कारण गंदा पानी बाजार की सड़कों एवं गांव में भरा हुआ है।

उन लोगों ने बताया कि हल्की बरसात में ही बाजार की सड़कों पर कई फिट पानी भर जाता है और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है।उन्होंने बताया कि कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दिखी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करेंगे। इस दौरान लालू प्रसाद, अजीत, राजकुमार, रामवीर, अनोज कुमार, रफ़ी, संजीव, फहीम, सुरजीत आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsShahjahnpur News: नाला चोक होने से गढ़िया रंगीन गांव और बाजार में भरता है पानी