रौसर में रास्ता बंद करने पर विवाद, ग्रामीणों ने दी तहरीर

Feb 27, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के ग्राम रौसर में ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने के खिलाफ थाने में शिकायत की। उन्होंने कहा कि रास्ता अवरुद्ध होने से आवागमन में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।

रौसर में रास्ता बंद करने पर विवाद, ग्रामीणों ने दी तहरीर

शाहजहांपुर, संवाददाता। ग्राम रौसर में रास्ते के निकास को लेकर विवाद बढ़ गया। बृहस्पतिवार को करीब 50-60 ग्रामीण थाने पहुंचे और रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। विरोध करने पर विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि रास्ता खुलवाया जाए, अन्यथा स्थिति और बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। पुलिस से तत्काल मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाने की अपील की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिकायती पत्र पर भगतराम, परविंदर पाल, ओमकार पाल, राममूर्ति पाल, अनूप पाल, वेदराम, रामरहीस और तिलक राम समेत अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।