Shahjahnpur News: लोड अधिक होने पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर, बार-बार हो रहा खराब

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: सतवां बुजर्ग गांव के ग्रामीण विद्युत व्यवस्था से परेशान हैं। 62 कनेक्शन होने के बावजूद 25 केवी ट्रांसफार्मर के कारण बार-बार समस्याएं आ रही हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से 63 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। एडीएम ने बिजली विभाग को समस्या का तुरंत समाधान करने को कहा है।

Shahjahnpur News: लोड अधिक होने पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर, बार-बार हो रहा खराब

Shahjahnpur News: सतवां बुजर्ग गांव में विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। गांव में 62 विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। अधिक भार के चलते ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले करीब 20 दिनों में पांच ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब दो माह से गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित है। ट्रांसफार्मर खराब होने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है वहीं लो-वोल्टेज की समस्या से भी ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार ट्रांसफार्मर बदलने के बजाय विद्युत भार के अनुरूप अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए。

ग्रामीणों की शिकायत

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और 25 केवी के स्थान पर 63 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या से निजात मिलेगी और विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

अब ग्रामीणों को विद्युत विभाग की कार्रवाई का इंतजार है। इस मामले में एडीएम अरविन्द कुमार ने बिजली विभाग के एसडीओ राजू कुमार को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल समस्या का समाधान करने को कहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के लिए किस क्षमता की मांग की है?
ग्रामीणों ने 63 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: लोड अधिक होने पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर, बार-बार हो रहा खराब