कुलपति ने वित्त मंत्री से की विवि के विकास पर चर्चा
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास योजनाओं और उच्च शिक्षा पर चर्चा हुई। खन्ना ने प्रो. सिंह के प्रयासों की सराहना की और विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों, भावी विकास योजनाओं तथा उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति, नई आवश्यकताओं और भविष्य की कार्ययोजना से वित्त मंत्री को अवगत कराया। साथ ही गुणवत्ता आधारित उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के रूप में प्रो. सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।
विश्वविद्यालय परिवार ने इस भेंट को जनपद के शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


