Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsVeerendra Sehwag Academy Honors Young Cricketer Raja Singh for Outstanding Performance

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सम्मानित किया

Shahjahnpur News - वीरेंद्र सहवाग एकेडमी में पढ़ने वाले राजा सिंह ने क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। राजा सिंह, जो कक्षा 9...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरSat, 28 Dec 2024 04:49 PM
share Share
Follow Us on

वीरेंद्र सहवाग एकेडमी दिल्ली में पढ़ रहे क्षेत्र के राजा सिंह ने क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख मदनापुर महेश पाल सिंह के नाती राजा सिंह दिल्ली के सहवाग एकेडमी में कक्षा 9 में पढ़ रहे हैं। अकादमी द्वारा क्रिकेट का आयोजन किया गया। इसमें राजा सिंह द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया। राजा सिंह के सम्मानित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। राजा सिंह पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते रहते हैं। राजा सिंह की क्रिकेट में बेहद रूचि है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें