ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरविद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण में जुटाई विभिन्न जानकारियां

विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण में जुटाई विभिन्न जानकारियां

एसएस डिग्री कालेज में कामर्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने रुद्रपुर में शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न जानकारियां जुटाई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सामूहिक चर्चा भी की गई।...

विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण में जुटाई विभिन्न जानकारियां
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 23 Apr 2019 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

एसएस डिग्री कालेज में कामर्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने रुद्रपुर में शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न जानकारियां जुटाई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सामूहिक चर्चा भी की गई। विभागाध्यक्ष डा.अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में गए 50 विद्यार्थियों ने रुद्रपुर में आईएमईसी इंस्टीट्यूट में ई-लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, लैग्वेज लैब, पुस्तकालय आदि को देखा।

छात्रों ने वहां अध्ययनरत छात्रों के साथ विभिन्न शैक्षिक विषयों पर समूह पर चर्चा भी की। इंस्टीट्यूट के डा.विकास, डा.किरन और डा.अनुराग ने छात्र-छात्राओं को समसामिक विषयों पर सम्बोधित भी किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। आरती शर्मा, किरन अधिकारी और प्रशांत शर्मा ने उत्तराखंड के लोक गीतों पर नृत्य भी किया। निदा खान, प्रिया गुप्ता, मधु शर्मा और धनपाल सिंह ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शाम में विद्यार्थियों ने पैराडाइस झील और पार्क का भ्रमण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें