आदर्श नगर कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - रोजा, संवाददाता। आदर्श नगर कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना का पता सुबह चला, जब वाहन स्वामियों ने गाड़ियों की हालत दे

आदर्श नगर कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े

रोजा। आदर्श नगर कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना का पता सुबह चला, जब वाहन स्वामियों ने गाड़ियों की हालत देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि गुरुवार रात किसी समय अज्ञात शरारती तत्वों ने गाड़ियों को निशाना बनाया। हालांकि गाड़ियों से किसी सामान की चोरी की बात सामने नहीं आई है। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कृत्यों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शीशे तोड़ने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।