मेड इन इंडिया की सवारी पर एडीएम, खुद थामा हैंडल और दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

मेड इन इंडिया की सवारी पर एडीएम, खुद थामा हैंडल और दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

संक्षेप:

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के रामलीला मैदान में 'यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला' में एडीएम अरविंद कुमार ने 'मेड इन इंडिया' बैटरी रिक्शा चलाया। यह क्षण स्वदेशी उत्पादों के प्रति गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन गया। उन्होंने...

Oct 13, 2025 12:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

शाहजहांपुर। खिरनीबाग के रामलीला मैदान में चल रहे ‘यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला गर्व और प्रेरणा से भरा रहा। मेले में जब अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने “मेड इन इंडिया” बैटरी रिक्शे का हैंडल थामा, तो पूरा मैदान तालियों की गूंज से भर उठा। यह क्षण सिर्फ़ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि स्वदेशी की भावना और प्रशासन के मानवीय चेहरे का प्रतीक बन गया। कानपुर से आए व्यापारी बैटरी रिक्शा बेच रहे थे। उन्होंने मुस्कुराते हुए एडीएम से कहा – साहब, एक बार चला कर देखिए, मज़ा आ जाएगा। एडीएम ने सहजता से कहा– क्यों नहीं, चलती है बढ़िया तो औरों को भी अपनानी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फिर उन्होंने ई-रिक्शे का हैंडल थाम लिया। जैसे ही रिक्शा मैदान में आगे बढ़ा, लोगों की आंखों में गर्व की चमक और मोबाइल कैमरों की फ्लैश एक साथ जगमगाने लगी। एडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं, बल्कि स्थानीय कौशल और तकनीक को भी पहचान देते हैं। आत्मनिर्भर भारत का असली अर्थ तभी पूरा होगा जब हम अपने देश में बनी चीज़ों को प्राथमिकता देंगे। इस दृश्य ने मेले का माहौल जीवंत कर दिया। दुकानदारों और आगंतुकों ने कहा कि यह पल उनके लिए गर्व और प्रेरणा दोनों था। जब एक अधिकारी ने आम जन की तरह सादगी से “देसी तकनीक” को अपनाया और स्वदेशी का संदेश दिलों तक पहुंचा दिया।