खेल कॉलेजों में 518 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Shahjahnpur News - -चयन परीक्षा 18 और 19 मई को सुबह सात बजे से होगा-मुरादाबाद में होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को जाना होगा वहांशाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्

शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी के अधीन संचालित प्रदेश के विभिन्न खेल कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा 6, 9 और 11 में कुल 518 संभावित सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी खेल साथी पोर्टल [https://khelsathi.in](https://khelsathi.in) या स्पोर्ट्स कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। आवेदन के दौरान यू-डायस पोर्टल से जारी पर्मानेंट एजुकेशन नंबर अनिवार्य रहेगा। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 से होगी, जिसमें कक्षा 6 के लिए 9 से 12 वर्ष, कक्षा 9 के लिए 12 से 15 वर्ष और कक्षा 11 के लिए 15 से 17 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।लखनऊ,
गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर स्थित खेल कॉलेजों में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, कबड्डी और तैराकी सहित कई खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रारंभिक चयन परीक्षा 18 और 19 मई को सुबह सात बजे से मुरादाबाद के सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। चयन के लिए शारीरिक दक्षता और खेल कौशल में न्यूनतम 40-40 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। केवल प्रदेश के निवासी ही आवेदन कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


