जिले में लगेगा सस्ती किताबों का मेला, छात्रों को मिलेगा लाभ
Shahjahnpur News - = जिले के 1़ 55 लाख छात्र- छात्राओं को को मिलेगा सीधा फायदा। शाहजहांपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड के छात्र व छात्राओं को अधिकृत और सस्ती पाठ्यपुस्तकें

शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के छात्र व छात्राओं को अधिकृत और सस्ती पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए अब जिले में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर यानी पुस्तक मेला लगाया जाएगा। स्थान और तिथि तय कर विभाग अभी जानकारी देगा। हालांकि 15 अप्रैल से पहले आयोजन करना है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी करते हुए निर्देश जारी किए हैं। 15 अप्रैल तक इन मेलों का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा है। जिले के 386 यूपी बोर्ड स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 9 से 12 तक के करीब 1.55 लाख छात्र-छात्राओं को इस पहल का सीधा लाभ मिलेगा।
मेले में अधिकृत प्रकाशकों की किताबें रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। सचिव ने स्पष्ट किया कि आगरा और सहारनपुर मंडलों की तर्ज पर सभी राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में ये शिविर लगाए जाएंगे। अधिकृत मुद्रकों की सहभागिता से किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मेले की निगरानी के लिए जिला स्तर के एक शिक्षाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आयोजन की फोटो व जानकारी बोर्ड की वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करना भी अनिवार्य होगा।====बोर्ड को महंगी किताबों की मिली थी शिकायतबोर्ड को शिकायतें मिली हैं कि कई स्कूलों में अनधिकृत और निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें चलवाई जा रही हैं, जो बोर्ड की किताबों से 149 से 361 फीसदी तक महंगी हैं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सचिव ने निर्देश दिए हैं कि 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर स्कूलों का निरीक्षण किया जाए। यदि कोई प्रधानाचार्य, प्रबंधक या शिक्षक छात्रों को अनधिकृत किताबें खरीदने के लिए बाध्य करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।=======असली किताबों की पहचान भी आसानछात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए इस वर्ष छपी अधिकृत किताबों के कवर पर सात अंकों का अल्ट्रा वॉयलेट फ्लोरोसेंट लाल रंग का सीरियल नंबर दिया गया है, जिससे असली और नकली किताबों की पहचान आसानी से की जा सकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


