व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, हर विभाग में होगा संघर्ष: लोकेश

Dec 21, 2025 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - उत्तर प्रदेश में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह और व्यापारी सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि सरकार द्वारा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, हर विभाग में होगा संघर्ष: लोकेश

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन शनिवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल रहे। जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक कौशिक सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह खाद्य विभाग हो, बिजली विभाग या जीएसटी विभाग, व्यापारियों को आ रही हर समस्या के समाधान के लिए व्यापार मंडल हर समय उनके साथ खड़ा रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की आवाज को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन ने व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारी एकजुट नहीं होंगे, तब तक सरकार से अपने अधिकार नहीं ले पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार व्यापारियों को परेशान कर रही है। जीएसटी व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि सौ रुपये की बिक्री पर 28 रुपये टैक्स के रूप में ले लिए जाते हैं, जबकि बदले में व्यापारियों को सुविधाएं बेहद सीमित मिलती हैं। ऐसे में एकजुट होकर ही सरकार से अधिकारों की मांग की जा सकती है। सभा का संचालन अनिल बाजपेयी बॉण ने किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में व्यापारिक समस्याओं, सरकारी नीतियों और समाधान को लेकर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन व्यापारियों की एकता और संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनवर मियां, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला वरिष्ठ मंत्री अनुराग गुप्ता, पंकज गुप्ता, महानगर महामंत्री रफी खान, अजय गुप्ता, मोहनीश खान, बब्बन शाह, आबिद हसन खान, तिलहर अध्यक्ष राजकमल राठौर, शानू गुप्ता, नदीम खान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।