जरूरी फोटो संग:: बैंकों के उत्पीड़न और बाहरियों से नुकसान पर भड़के व्यापारी

Nov 10, 2025 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - फोटो 05: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर।----------शाहजहांपुर, संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक सोमवार को...

 जरूरी फोटो संग:: बैंकों के उत्पीड़न और बाहरियों से नुकसान पर भड़के व्यापारी

फोटो 05: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर। ---------- शाहजहांपुर, संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक सोमवार को बहादुरगंज स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से बैंकों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न और बाहरी व्यापारियों के कारण स्थानीय दुकानदारों को हो रहे नुकसान पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद बाजारों में व्यापार को लेकर सकारात्मक माहौल बना है। व्यापारियों और ग्राहकों में उत्साह है तथा इस बार बिक्री में बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, बैंकों द्वारा व्यापारियों से अनावश्यक शुल्क वसूलने और उत्पीड़न की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बैंक प्रबंधन की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसके विरोध में व्यापार मंडल हर स्तर पर आवाज उठाएगा। महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर ने कहा कि महानगर में बाहरी लोगों द्वारा “सेल” के नाम पर लगाई जा रही अस्थायी दुकानों से स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। यदि प्रशासन ने समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई तो छोटे दुकानदारों का कारोबार चौपट हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी अस्थायी दुकानें जीएसटी विभाग में पंजीकृत नहीं होतीं, जिससे सरकार को भी राजस्व की हानि होती है। इस मौके पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक कौशिक, प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, मंत्री संजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहनीस खान, वरिष्ठ मंत्री आदिल खान, पवन गुप्ता, जुबैर खान, बबन शाह, गोपाल मिश्रा, शाहिद समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;