Shahjahnpur News: मिर्जापुर में बॉक्सिंग इकाई का गठन, जल्द होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News: अनिरूद्व कुमार सिंह को बांक्सिग एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बनाने के बाद पत्र सौपते पदाधिकारीमिर्जापुर, संवाददाता। कस्बे के रामचन्द्र सिंह पीजी कॉलेज में र

Shahjahnpur News: मिर्जापुर।कस्बे के रामचन्द्र सिंह पीजी कॉलेज में रविवार को यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें शाहजहांपुर जिला बॉक्सिंग इकाई का गठन किया गया। जिले में बॉक्सिंग के प्रचार-प्रसार और विकास के साथ युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई। कॉलेज प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह को अध्यक्ष, रुचि को महासचिव और धर्मेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। बैठक में उत्कर्ष यादव, विपेंद्र सिंह, धीर सिंह, वैभव गुप्ता, गोविंद, अमित और भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।


