मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार वितरित

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में अलंकरण समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि शिल्पी गुप्ता ने छात्राओं को सफलता के लिए बधाई दी और कठिन परिश्रम, अभिभावकों के आशीर्वाद एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वता बताई।

मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार वितरित

डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, प्रबंध समिति अध्यक्ष आलोक पांडेय, प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिल्पी गुप्ता ने छात्राओं को सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अभिभावकों के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही लक्ष्य प्राप्त होते हैं।

उन्होंने छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सक्सेना ने किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।