पेंशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 2.53 करोड़ की संपत्ति और गेस्ट हाउस सीज
Shahjahnpur News - उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत शाहजहांपुर पुलिस ने पेंशन घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की 2.53 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति और वाहन सीज कर दिए। जांच में पता चला कि आरोपी ने वृद्धावस्था पेंशन योजना में गबन किया। उसकी संपत्तियों में एक गेस्ट हाउस और लग्जरी कार शामिल हैं।
शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत शाहजहांपुर पुलिस और कमिश्नरेट लखनऊ की संयुक्त टीम ने पेंशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की करीब 2.53 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति और वाहन सीज कर दिए।रामचन्द्र मिशन थाना पुलिस को यह सफलता अभियान के तहत मिली। छह अप्रैल को संयुक्त टीम ने मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर कुड़वा निवासी राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की। उसके खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने गिरोह बनाकर वृद्धावस्था पेंशन योजना में करीब 2.52 करोड़ रुपये का गबन किया।
इस धन से उसने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की। जिलाधिकारी शाहजहांपुर के चार फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने उसकी संपत्तियों को चिह्नित कर सीज/फ्रीज किया। सीज की गई संपत्ति में लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के सरोसा भरोसा गांव में स्थित एक गेस्ट हाउस शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.39 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक लग्जरी कार भी सीज की गई है। संपत्ति फ्रीज होने से अभियुक्त अब इसे खुर्द-बुर्द या स्थानांतरित नहीं कर सकेगा। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


