यूपी बोर्ड परीक्षा की कापी पर होगा कलर कोड और खास निशान
Shahjahnpur News - उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने के लिए नए बदलाव किए गए हैं। छात्रों को चौड़ी कापियों के बजाय लंबाई वाली नई कापियां मिलेंगी, जिनमें मोनोग्राम और कलर कोडिंग होगा। इससे नकल माफियाओं के प्रयासों पर लगाम लगेगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए बदलाव किया है। परीक्षाओं में वर्षों से चली आ रही पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं के डिजाइन को बदलाव करते हुए छात्रों को चौड़ी कापियों के बजाय लंबाई वाले नए फार्मेट की कापियां मिलेंगी। इन कापियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनके हर पन्ने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनोग्राम छपा होगा और इनमें विशेष कलर कोडिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बदलाव से नकल माफियाओं द्वारा कापियों को बदलने या नकली कापियां इस्तेमाल करने की कोशिशों पर पूरी तरह लगाम लग सकेगी। केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों के रंग और पन्ने अलग-अलग तय किए गए हैं। इंटरमीडिएट की एक कापी 24 पन्नों की होगी और इसका मुख्य पृष्ठ लाल सैजेटा रंग का होगा, जबकि बी कापी 12 पन्नों की हरे रंग की होगी। वहीं हाईस्कूल 10वीं की मुख्य कापी 18 पन्नों की भूरे रंग की होगी और इसकी बी कापी 12 पन्नों की हरे रंग की होगी। डिजाइन से छात्रों को लिखने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी और कापियों की सुरक्षा भी मजबूत रहेगी। बता दें कि 119 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 42603 तथा इंटरमीडियट में 35132 छात्र - छात्राएं परीक्षा देगें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




