
फ्लायर::: यूनिटी मार्च आज: शहर की सड़कों पर दिखेगा ‘एक भारत-आत्मनिर्भर भारत’ का जोश
Shahjahnpur News - = लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वित्त मंत्री के नेतृत्व में आयोजन= 12 बजे खिरनीबाग रामलीला मैदान से निकालकर निगोही रोड पर खत्म होगा मार्चफोटो 15: कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते वित्त...
= लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वित्त मंत्री के नेतृत्व में आयोजन = 12 बजे खिरनीबाग रामलीला मैदान से निकालकर निगोही रोड पर खत्म होगा मार्च फोटो 15: कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते वित्त मंत्री शाहजहांपुर, संवाददाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सोमवार को शाहजहांपुर में ‘एकता और आत्मनिर्भर भारत’ का संदेश देने वाला विशाल यूनिटी मार्च निकाला जाएगा। इस आयोजन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना करेंगे। जुलूस का शुभारंभ दोपहर 12 बजे खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान से होगा और यह शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए निगोही रोड पर एक सभा के साथ संपन्न होगा।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 150 विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इनमें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से ‘माई भारत’ अभियान के तहत पदयात्रा, एकता दौड़ और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। मार्च रामलीला मैदान से निकलकर अंटा चौराहा, अनजान चौकी, घंटाघर, बहादुरगंज, एसपी कॉलेज, गांधी भवन, कवि तिराहा, ओवरब्रिज और बस स्टैंड होते हुए महिला थाना, जलानगर से होकर निगोही रोड तक पहुंचेगा। इस दौरान कई स्थानों पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं और शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। अंत में निगोही रोड स्थित सार्वजनिक स्थल पर एक सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण कुमार सागर सहित जनप्रतिनिधि संबोधित करेंगे। वित्त मंत्री ने बताया कि यूनिटी मार्च में महिलाओं की भागीदारी भी व्यापक रहेगी। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं, जिनमें मिशन शक्ति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सामूहिक विवाह योजना, एंटी रोमियो स्क्वाड और घरौनी योजना प्रमुख हैं। ‘घरौनी योजना’ के तहत ग्रामीणों को उनके आवासीय संपत्तियों का मालिकाना हक प्रदान किया गया है, जिससे वे बैंक या अन्य संस्थानों से ऋण लेने में सक्षम हो सकें। उन्होंने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों की विवेचना अब 60 दिन के भीतर पूरी की जानी अनिवार्य है। हाल ही में शाहजहांपुर में एक मामले में मात्र 40 दिन में न्याय प्रदान किया गया। वहीं ‘मां के नाम पर पेड़’ अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 37 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील वित्त मंत्री ने अपील की कि शहरवासी बड़ी संख्या में यूनिटी मार्च में शामिल हों और सरदार पटेल के एकता, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि पटेल का जीवन हमें यह सिखाता है कि जब देश की एकता सर्वोपरि हो, तो हर मतभेद गौण हो जाता है। यही भावना सोमवार को शाहजहांपुर की सड़कों पर देखने को मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




