अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल

Jan 13, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर जनपद में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। कांट थाना क्षेत्र में कमल गुप्ता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जबकि निगोही में केशव कुशवाहा की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई। दोनों हादसों से परिजनों में शोक का माहौल है। सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

 अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल

कांट/निगोही, संवाददाता। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। अज्ञात वाहनों की टक्कर से हुए इन हादसों के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कांट थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रसाद लेकर घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नगर के मदनापुर रोड निवासी शिवनाथ गुप्ता का 30 वर्षीय बेटा कमल गुप्ता सुबह बस स्टैंड के पास एक दुकान से प्रसाद लेकर बाइक से घर लौट रहा था।

दुकान से कुछ दूरी पर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कमल सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन कमल को पहले सीएससी ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमल की मौत से पिता, मां सुषमा, भाई विमल और बहन दीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि कमल की नगर में फोटो स्टूडियो की दुकान थी और कुछ दिन पहले ही वह उज्जैन से तीर्थ यात्रा कर लौटा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, निगोही थाना क्षेत्र में रविवार देर रात डालमिया चीनी मिल के पास हुए हादसे में सर्राफा व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर पंचायत निगोही के आदर्श नगर निवासी केशव सिंह कुशवाहा (22) अपने साथी आशीष (20) के साथ बाइक से शाहजहांपुर से काम निपटाकर घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे डालमिया चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां केशव को मृत घोषित कर दिया गया। आशीष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। केशव की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव घर पहुंचने पर पिता गंगा सिंह, मां रामगुनी, भाई कौशल और बहन अनुष्का का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके अलावा सोमवार सुबह निगोही-खुदागंज मार्ग पर सुढ़क्कापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में खुदागंज थाना क्षेत्र के मझिला गांव निवासी पृष्नकांत (18) और नौशारा गांव निवासी राजाबाबू (35) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं निगोही-बीसलपुर मार्ग पर पतराजपुर गांव के पास मोपेड की टक्कर से रामतीर्थ और उनकी पत्नी रानी घायल हो गए। कमल गुप्ता की मौत पर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने जताया शोक शाहजहांपुर। कांट रोड पर सड़क हादसे में फोटोग्राफर कमल गुप्ता की मौत की सूचना पर शाहजहांपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सभी ने परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष अरुणेश अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मेहता, संरक्षक अशोक गोयनका, अंकित, गोपाल, रुपेश, अमित, हुसैन मुकीम, मोनू, सुबोध, राजू, राहुल लाला प्रियांशू, ज्ञान, अंकित सक्सेना, मोहित रोहित, टिंकू, गुड्डू, राज सक्सेना, सकील सुबोध, गोविंद, पुनीत, सूरज, नीरज, हिमांशु, पंकज, राहुल, आशीष, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;